Showing posts with label चेहरा. Show all posts
Showing posts with label चेहरा. Show all posts

Sunday, 2 February 2014

वो चेहरा नजर आएगा













आपके बीते हुए कल में
एक नाम मेरा भी था
खंगालिए, यादों को जरा
वो चेहरा नजर आएगा


जीवन की आपाधापी में
बिखर गयीं सारी कड़ियां
खोलिए, अतीत के द्वार
गुजरा दौर नजर आएगा

वही सूरत, वही सोच
वही खूबियां हैं रगो में
झांकिए, दिल में एक बार
वही दोस्त नजर आएगा

© हिमकर श्याम
(चित्र गूगल से साभार)