Showing posts with label जोगीरा सारा रा रा रा. Show all posts
Showing posts with label जोगीरा सारा रा रा रा. Show all posts

Thursday, 21 March 2019

सोया चौकीदार






जोगीरा सारा रा रा रा-1

[होली के कुछ  रंग, हास्य-व्यंग के संग]


1. घर-घर मोदी की जगह, मैं भी चौकीदार
    नारा लाया फिर नया, जुमलों का सरदार
    जोगीरा सारा रा रा रा
2. राफेल डील केस में, उलझी है सरकार 
    फाइल चोरी हो गई, सोया चौकीदार
    जोगीरा सारा रा रा रा
3. हाथी सहचर साइकिल, लालटेन का हाथ
    तीर- कमल साथी बने, झाड़ू हुआ अनाथ
    जोगीरा सारा रा रा रा
4. बहन प्रियंका बोट से, माँग रही हैं वोट
    बीजेपी यह कह रही, जीजाजी में खोट
    जोगीरा सारा रा रा रा
5. पप्पू का तमगा लिए, उड़ा रहे राफेल
    मोदी के ब्रह्मास्त्र से, बिगड़ा सारा खेल
    जोगीरा सारा रा रा रा
6. ममता दीदी चाहतीं, पीएम पद का ताज
    करती हैं बंगाल में, एकछत्र ही राज
    जोगीरा सारा रा रा रा
7. नेताजी अब खा रहे, नेता जी से बूट
    योगी की सरकार में, मिली है खुली छूट
    जोगीरा सारा रा रा रा
8. विफल हुई रणनीति, चीन बना सरदर्द
    कैसे घोषित हो भला, मसूद दहशतगर्द
    जोगीरा सारा रा रा रा
9. लालू यादव जेल में, मुश्किल में परिवार
    दिशाहीन राजद हुई, ईडी करे प्रहार
    जोगीरा सारा रा रा रा
10.महबूबा का प्रेम अब, हुआ और मजबूत
     खुल्लमखुल्ला कह रही, आतंकी भी पूत
     जोगीरा सारा रा रा रा
11.स्वदेशी के नाम पर, चलती रही दुकान
     बाबा लेकर आ गये, पातंजलि परिधान
     जोगीरा सारा रा रा रा
12. फाइटर प्लेन को लिए, पहुँचा सीमा पार
      अभिनंदन जाबांज में, साहस शौर्य अपार
      जोगीरा सारा रा रा रा
13. मोदी जी भी पूछिए, सिस्टम ही बेहाल
      दोषी इसका एक है,नाम जवाहर लाल
      जोगीरा सारा रा रा रा
14. बिना राम के नाम के, होगा बेड़ा पार
       मुद्दों पर भारी हुआ, राष्ट्रवाद का ज्वार 
       जोगीरा सारा रा रा रा
15. योगी  का  अब  राज है, योगी मालामाल
      माया ममता छोड़िए, भगवा बड़ा कमाल
      जोगीरा सारा रा रा रा


       क्रमश: 

© हिमकर श्याम


(चित्र गूगल से साभार)